फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The center in-charge is accused of demanding Rs 200 per quintal separately

Jalaun News: केंद्र प्रभारी पर प्रति क्विंटल 200 रुपये अलग से मांगने का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The center in-charge is accused of demanding Rs 200 per quintal separately
कोंच। एक किसान ने ज्वार केंद्र प्रभारी दो सौ रुपये अलग से मांगने का आरोप लगाया है। मंगलवार को किसान ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन

ग्राम परासनी निवासी किसान पवन कुमार ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि मंडी परिषद स्थित राजकीय ज्वार क्रय केंद्र पर वह सोमवार को 80 क्विंटल ज्वार बेचने लगा था। वहां तैनात केंद्र प्रभारी ने उससे 200 रुपये प्रति क्विंटल अलग से मांगने का आरोप लगाया है। उसने प्रभारी से ज्वार बेचने की बात कही। आरोप है इस पर उसने कहा कि पहले 200 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दो तब ज्वार की तुलाई होगी। किसान ने जब पूछा कि क्या उसकी कोई रसीद मिलेगी तो प्रभारी ने कहा कि नहीं। सभी किसान दे रहे हैं, आप क्या अलग से आए हो।
पवन कुमार ने बताया कि जब उसने ज्वार का सैंपल दिखाया तो बाबू ने यह कहते हुए खरीद से मना कर दिया कि तुम्हारी ज्वार काली है, इसे नहीं खरीदा जाएगा। वहीं, केंद्र पर लगे सरकारी बैनर में साफ लिखा है कि थोड़े सी क्षतिग्रस्त एवं बदरंग दाने पांच प्रतिशत तक स्वीकार्य हैं।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि उसकी ज्वार में केवल एक प्रतिशत ही बदरंग दाना है फिर भी खरीद से मना कर दिया गया। कई बार कहने पर भी केंद्र प्रभारी नहीं माने और उसे 80 क्विंटल ज्वार वापस लेकर लौटना पड़ा। किसान ने एसडीएम से ज्वार बिकवाने व केंद्र पर चल रही अवैध वसूली को तत्काल रुकवाने की मांग की है। वहीं, केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि किसान केंद्र पर ज्वार का सैंपर लेकर आया था जो मानक के अनुरूप नहीं था। इस कारण ज्वार खरीदी नहीं जा सकती है। किसान की ज्वार न लेने पर वह गलत आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed