फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The car went out of control and entered the house, the young man died

Jalaun News: कार बेकाबू होकर घर में घुसी, युवक की जान गई

Wed, 11 Dec 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 11 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control and entered the house, the young man died
उरई। सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी यतेंद्र कुमार (24) अपने दोस्त अटरा कलां निवासी निशांत (20) के साथ सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित दिवोलिया रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने कार से आए थे। रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जैसे ही वह चुर्खी रोड की ओर गए तो अधिक रफ्तार होने से कार चला रहा यतेंद्र अपना संतुलन स्टीयरिंग से खो बैठा और कार पास में ही स्थित एक घर में घुस गई। इससे यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निशांत घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मदारीपुर महाविद्यालय में बीटीसी का छात्र और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से छोटे भाई रिंकल व मां इंद्रा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed