फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The canals are operating properly

नहरों का संचालन ठीक ढंग से हो

Fri, 06 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 06 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The canals are operating properly
जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्रालय में निदेशक (हर्टीकल्चर) अतुल पटनी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर दैवी आपदा से आई समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान कृषि उप निदेशक ने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि यहां पर औसत से कम वर्षा हुई है।
विज्ञापन



400 राजकीय नलकूप पुराने हैं, जिससे उनकी भूमिगत नालियां जीर्णशीर्ण हो गई। बैठक में मौजूद किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। सबकी बात सुनने के बाद निदेशक अतुल पटनी ने कहा कि फसल के हिसाब से पानी का नियोजन किया जाए और फिर नहरों का संचालन हो।
विज्ञापन



 बैठक के बाद उन्होंने एट और कदौरा क्षेत्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि यहां पर बारिश कम हुई है।  निदेशक (हर्टीकल्चर) ने किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर विभाग के अधिकारियों से कहा कि नहरों का संचालन ठीक ढंग से किया जाना चाहिए। यहां पर 70 फीसदी सिंचाई नहर पर आश्रित है। नहर का संचालन फसल के हिसाब से नियोजन करके किया जाए। नहरों की कटान होने पर तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए।



यही नहीं कोई नहरों का कटान करता है और पानी को रोकता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, कृषि उप निदेशक अनिल कुमार पाठक, एसडीएम डॉ. एवी सिंह, गोरेलाल शुक्ला, एसपी अग्रवाल, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed