फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bus went out of control and hit a tree, five injured

Jalaun News: बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पांच घायल

Wed, 09 Oct 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The bus went out of control and hit a tree, five injured
एट। चार धाम की यात्रा पर निकली बस के सामने ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया।
विज्ञापन

गुजरात से 19 तीर्थ यात्रियों को लेकर एक बस पांच दिन पहले चार धाम की यात्रा पर निकली थी। मंगलवार को चित्रकूट से दर्शन करने के बाद बस उज्जैन जा रही थी। जैसे ही वह एट थाना क्षेत्र के बिरासनी के पास पहुंची कि हाईवे पर जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे बस में सवार गुजरात के मंगरोल स्थित स्वामी नारायण मंदिर निवासी मनीषा (35), फाल्गुनी बेन (40), शैलेश (45), प्रकाश (40) व गुजरात के भुज कच्छ निवासी चालक भारत सिंह (46) घायल हो गए। बस में 19 लोग घायल हो गए। इसमें तीन पुरुष व सोलह महिलाएं थीं। सवारों ने बताया कि सभी गुजरात से चार धाम की यात्रा पर निकले हैं। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed