फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bulls attacked the farmers who were chasing them and locking them in the cowshed, two injured

Jalaun News: खदेड़कर गोशाला में बंद कर रहे साड़ ने किसानों पर किया हमला, दो घायल

Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 24 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The bulls attacked the farmers who were chasing them and locking them in the cowshed, two injured
कोंच। ग्राम भेंड़ के किसान इकट्ठा होकर खेतों में नुकसान पहुंचा रहे सांड़ों को खदेड़ कर गोशाला ले जाने का प्रयास कर रहे थे तभी सांड़ ने हमला बोलकर दो किसानों को लहूलुहान कर दिया। घायल किसानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने में बाद कोंच से पालिका की कैटल कैचर टीएम आई और सांड़ को पकड़कर गोशाला में बंद किया।
विज्ञापन

खेतों में मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी फसलें बचाना मुश्किल हो रहा है। नदीगांव विकास खंड के ग्राम भेंड़ में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में सांड़ घूम रहे है। यह सांड़ किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं। शनिवार शाम गांव के किसान इकट्ठा होकर सांड़ों को खदेड़ कर गोशाला में बंद करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान एक सांड़ ने हमला बोलकर किसान नीरज (35) तथा अंकित (25) को घायल कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। किसानों ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर संज्ञान लेकर अधिकारियों ने कोंच नगर पालिका से कैटल कैचर की टीम भेजकर सांड़ को पकड़वाया और गोशाला में बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed