फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bullies beat him up for stopping him from drinking alcohol.

Jalaun News: शराब पीने से रोकने पर दबंगों ने पीटा

Mon, 09 Mar 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat him up for stopping him from drinking alcohol.
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के कहटा गांव में दबंगों ने शराब पीने से रोकने पर घर में घुसकर युवक को पीटा। पीडि़त ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने डकोर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कहटा निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि गांव के दो लोग शनिवार रात उनके घर के पास लगे हैंडपंप पर बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी पत्नी श्यामा देवी ने जब उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद करीब रात 11:30 बजे कर आरोपी पांच-छह लोगों के साथ बंदूक और लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आया और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। वहीं उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखे नौ हजार रुपये भी छीन लिए गए। घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और थाने में सूचना देने की बात कही।


सुरेंद्र पाल का आरोप है कि जब वह सुबह डकोर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। परिवार में दहशत का माहौल है और दोबारा हमले का डर बना हुआ है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed