फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The BSA inspected the safety and fire-fighting arrangements of the buses.

Jalaun News: बीएसए ने बसों की सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था परखी

Mon, 13 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The BSA inspected the safety and fire-fighting arrangements of the buses.
उरई। बीएसए विकास चौधरी ने सोमवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से संवाद किया। बीएसए ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया से विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था का भी परीक्षण किया। उन्होंने बसों में लगे जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। साथ ही चालक और परिचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव प्रदर्शन कराकर फायर सिस्टम के संचालन की जानकारी ली। बीएसए ने ऑनलाइन माध्यम से स्कूल बसों की मॉनिटरिंग व्यवस्था भी देखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed