फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of an innocent child playing outside the house was found lying in a drain.

Jalaun News: घर के बाहर खेल रही मासूम का शव नाले में पड़ा मिला

Thu, 25 Sep 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The body of an innocent child playing outside the house was found lying in a drain.
फोटो - 04 मृतका संतोषी उर्फ सृष्टि की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कदौरा। मरगायां गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची लापता हो गई। देर रात घर से करीब 20 मीटर दूर नाले में मासूम पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मरगायां गांव निवासी चंद्रशेखर पुताई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी चार वर्षीय पुत्री संतोषी उर्फ सृष्टि मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह अचानक गायब हो गई। काफी देर बाद मां गोमती ने उसे गायब देखा तो उसकी आसपास तलाश की। उसका पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने गांव के आसपास खोजबीन की। देर रात वह घर से बीच मीटर दूर स्थित नाले में पड़ी मिली।
विज्ञापन

परिजन उसे निकालकर सीएचसी कदौरा ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोमती को तीन बच्चे थे। जिनमें बड़ी बेटी खुशी, व छोटा बेटा शिवा आठ माह का है। सृष्टि दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी। परिजन किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुए।

फोटो - 04 मृतका संतोषी उर्फ सृष्टि की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो - 04 मृतका संतोषी उर्फ सृष्टि की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed