{"_id":"68868344e99e714a0f008c65","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-yamuna-was-found-after-23-hours-orai-news-c-224-1-ori1001-132407-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यमुना में डूबे युवक का 23 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यमुना में डूबे युवक का 23 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
कालपी। घर से भैंस चराने के लिए निकलने युवक का 23 घंटे बाद रविवार को यमुना में शव उतराता मिला। उसकी चप्पल पुल पर पड़ी मिली थी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी बलवीर यादव का पुत्र अमित यादव (19) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर से भैंस चराने के लिए निकला था। कुछ देर बाद साथी चरवाहों ने उसकी चप्पल यमुना पुल पर पड़ी देखी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं था। पिता बलवीर ने बताया कि इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई गई। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने भी खोजबीन की, लेकिन रात हो जाने से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
रविवार की सुबह रायढ़ गांव के ग्रामीणों ने नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि लक्ष्मण दास कुटिया के पास नदी में युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि उसके आठ बेटों में अमित चौथे नंबर का था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से मां सोना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।