फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man who had been missing for three days was found floating in a check dam.

Jalaun News: तीन दिन से लापता युवक का शव चेक डैम में उतराता मिला

Tue, 23 Dec 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had been missing for three days was found floating in a check dam.
फोटो-11-मृतक वीर सिंह की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
सिरसाकलार। तीन दिन से लापता युवक का शव एक नाले के चेकडैम पर उतराता मिला। एसडीआरएफ की टीम शनिवार शाम से उसकी तलाश में जुटी थी। परिजन से शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पीपरी अठगइया निवासी वीर सिंह वाल्मीकि (35) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की की रात वह मजदूरी करके किसी रिश्तेदार के यहां गया था, वहां से नहीं लौटा। उसकी बाइक व हेलमेट मलंगा नाले के रप्टा पुल के पास मिला था।
विज्ञापन

परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने खोजबीन शुरू की। सफलता न मिलने पर शनिवार शाम एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। वीर सिंह के डूबने की आशंका को लेकर एसडीआरएफ पनडुब्बी की सहायता से खोजबीन में जुटी थी। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे अटरा खुर्द गांव के पास नाले के चेक डैम पर लोगों को एक शव उतराता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने परिजन की मदद से शव की शिनाख्त की। फॉरेंसिंक टीम द्वारा सैंपल लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वीर पर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी। उसकी पत्नी रानी देवी शव मिलने के बाद बेसुध हो गई। उसके दो पुत्र राज और आनंद व एक पुत्री कीर्ति है।
एसडीएम जालौन हेमंत पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन से नियमानुसार सहायता राशि परिजनों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed