फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man was found wrapped in a blanket in the bushes

Jalaun News: झाड़ियों में युवक का लहूलुहान शव कंबल में लिपटा मिला

Mon, 14 Oct 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found wrapped in a blanket in the bushes
कालपी। झाड़ियों में युवक का लहूलुहान शव कंबल में लिपटा मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। जानकारी पर सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि हत्या शव शव को फेंका गया है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक मुंबई का रहने वाला था और कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रेही में काफी समय से रह रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित लमसर गांव के पास खेत में सोमवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव कंबल में लिपटा झाड़ियों में पड़ा था। शव पड़ा देख वहां से गुजरे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराई। इस पर पता चला कि मृतक युवक का नाम कृष्णा मिश्रा था। वह मुंबई का रहने वाला था, लेकिन वह करीब छह माह से कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव निवासी अवधेश सिंह के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला कि युवक अवधेश सिंह के पुत्र के साथ रविवार की शाम कहीं गया था। युवक के चेहरे व गले में मिले चोंटों के निशान से लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंका गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव झाड़ियों में कैसे पहुंचा इसकी जानकारी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed