फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man was found in the river, a murder report was filed against four persons on the orders of the court

Jalaun News: नदी में मिला था युवक का शव, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the river, a murder report was filed against four persons on the orders of the court
कदौरा। बेतवा नदी में संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव के मामले में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका की मां का कहना है कि उसकी जब थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली थी। बताया कि उसके पुत्र को आरोपी बहाने से ले गए थे और लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव निवासी विजय कुमार का बेतवा नदी में 23 मई 2025 को संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला था। मृतका की मां ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी थी। उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस पर मृतका की मां अनीता देवी ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि पंडौरा निवासी रमन, राजू, दिग्विजय व चतेला निवासी राजू उसके बेटे को नदी में नहाने के बहाने ले गए थे और उसके बेटे के गले में पड़ी जंजीर व रुपये लूट लिए थे। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed