फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man, missing for two days, was found in a well.

Jalaun News: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

Mon, 13 Jul 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man, missing for two days, was found in a well.
फोटो - 02 मृतक मनोज वर्मा की फाइल फोटो।
मुहम्मदाबाद। दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल टीम को जानकारी देकर शव को बाहर निकलवाया और जांच की। बताया कि वह कुछ दिन पहले ही भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आया था। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज वर्मा (35) पुणे में रहकर पुताई का काम करता था। बताया कि 21 जून को उसके बड़े भाई जगमोहन की बेटी की शादी थी। उसी में शामिल होने वह घर आया था और यहीं रुक गया था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात वह अचानक घर से निकल गया, लेकिन नहीं लौटा। रात में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार को भी वह नहीं मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं में एक शव देखा, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दमकल टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि उसके एक भाई अखिलेश की भी पहले हादसे में मौत हो चुकी है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पिता लखन वर्मा और मां रामदेई बदहवास हो गए और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। मां बार बार यही कर रही थी कि भगवान तूने यह क्या किया उसे क्यों नहीं उठा लिया। उसके सामने ही उसके कलेजे के टुकड़े को छीन लिया। यह देख आसपास खड़े लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव कुएं में पड़ा मिला है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन



उसी कुएं से पानी पीते रहे लोग
शव को देखकर लग रहा है कि जिस दिन से वह लापता हुआ है, उसी दिन से वह कुएं में पड़ा है। लोगों का कहना है कि कुएं में सबमर्सिबल पड़ी है। कई लोग इससे पानी भरते हैं, रविवार को भी एक व्यक्ति जब पानी भरने गया तब उसने शव को देखा।

फोटो - 02 मृतक मनोज वर्मा की फाइल फोटो।

फोटो - 02 मृतक मनोज वर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed