फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man going to Ahmedabad was found in a well

Jalaun News: अहमदाबाद जा रहे युवक का शव कुएं में मिला

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man going to Ahmedabad was found in a well
ऊमरी। आठ दिन पहले अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। शव पानी में पड़ा रहने से फूल गया था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। पिता ने बताया कि वह आठ दिन पहले अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकला था। दो दिन से उसका फोन भी बंद था। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर के वार्ड नंबर 9 के पास पप्पू सोनी के घर के पास स्थित कुएं के किनारे शनिवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को कुएं से दुर्गंध आई तो उन्होंने झांककर देखा तो एक शव पड़ा दिखा। तब उन्होंने मोहल्लेवालों को जानकारी दी। जिससे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 9 निवासी कल्लन सिंह ने कपड़ों से शव की शिनाख्त अपने तीस वर्षीय बेटे भूपेंद्र सिंह सेंगर के रूप में की। बताया वह अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करता था। आठ दिन पहले अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। एक-दो बार फोन पर बात भी हुई। लेकिन दो दिन से उसका फोन भी बंद जा रहा था। पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। उसकी मौत से छोटे भाई पुत्तन सिंह, बहन दीपिका सिंह व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। पानी में पड़ा रहने से वह पूरी तरह से फूल गया है। थानाध्यक्ष संजीव कटियार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed