फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a woman was found hanging from a noose

Jalaun News: महिला का शव फंदे पर लटकता मिला

Sat, 06 Jul 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 06 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging from a noose
माधौगढ़ (जालौन)। एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। ससुरालियों ने जहां बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खुदातपुरा निवासी दिनेश सिंह राजावत की 35 वर्षीय पत्नी आशा देवी का शव गुरुवार को घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना के दौरान पति दिनेश जानवर चराने गया था और सास प्रेमा देवी सो रही थी। सास जब उसके कमरे में गई तो बहू का फंदे पर शव लटका देख शोर मचाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी पर कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के नाही जयुनियन निवासी मृतका के भाई राज उर्फ रज्जन ने बताया कि उसका बहनोई दिनेश शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था। बताया कि उसकी बहन की शादी 19 फरवरी 2009 को दिनेश से हुई थी। उसके 4 साल की बेटी है। आरोप है कि बहन के बीमार होने पर पति दिनेश उसे मायके छोड़ आया था और उसका इलाज भी नहीं करा रहा था। गुरुवार को उसकी हत्या कर दी है। उसने हत्या कर शव को लटकाने का पति व ससुरालवालों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आशा के पति दिनेश ने बताया कि उसकी पत्नी 5-6 साल से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, उसका शरीर कमजोर हो गया था, बाल भी झड़ गए थे, इसी बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगाई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि महिला बीमारी से जूझ रही थी इसी कारण उसने आत्महत्या की है। मायके वालों ने आरोप लगाया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed