फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a shepherd missing for 12 days was found hanging from a noose in the forest

Jalaun News: 12 दिन से लापता चरवाहे का शव जंगल में फंदे से लटका मिला

Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a shepherd missing for 12 days was found hanging from a noose in the forest
शव मिलने की जानकारी पर जंगल में बैठे ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
सिरसाकलार। 12 दिन से लापता चरवाहे का शव बबूल के फंदे पर लटका मिला। कुछ लोगों ने शव देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पाल गांव निवासी श्याम सिंह (45) प्रतिदिन की तरह 26 जनवरी को बकरियां चराने जंगल गया था। वहां अपने साथियों से शौच जाने की बात कहकर चला गया था। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा तो साथी बकरियां लेकर घर आ गए थे। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

गुरुवार को कुछ लोग सिमरा शेखपुर जंगल की तरफ गए तो उसका शव बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मृतक के छोटे भाई राजेश निषाद ने बताया 26 जनवरी को श्याम सिंह के लापता होने की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दे दी थी। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की सात आठ दिन पहले ही मौत हो चुकी है। उसके शव के पास कुल्हाड़ी व प्लास्टिक की बोतल पड़ी मिली है। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी संगीता मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, बच जाती चरवाहे की जान
थाना क्षेत्र के पाल गांव निवासी जंगल से लापता हुए चरवाहे का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने बताया कि 26 जनवरी को वह लापता हुए थे। जानकारी के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन इसके बाद पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनकी मौत हो गई। क्योंकि जिस जगह से वह लापता हुए थे, उस जगह व उनके शव मिलने में दो किलोमीटर का अंतर है। पुलिस अगर उनकी खोजबीन करती तो शायद वह जिंदा होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed