फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a police inspector missing for eight days was found lying in the Yamuna river

Jalaun News: आठ दिन से लापता दरोगा का शव यमुना नदी में पड़ा मिला

Sun, 09 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 09 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a police inspector missing for eight days was found lying in the Yamuna river
कालपी (जालौन)। आठ दिन पहले घर से लापता दरोगा का शव शनिवार को कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना नदी में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त दरोगा के रूप में की है। उरई कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी गया प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार आगरा कमिश्नरेट में दरोगा के पद पर पुलिस लाइन में तैनात था। 28 फरवरी को वह बिना छुट्टी के घर आ गए थे। कुछ देर बाद ही वह घर में बैग रखकर दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकल गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तीन दिन तक पता न चलने पर परिजनों ने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन इसके बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला था। शनिवार को उसका शव कालपी कोतवाली क्षेत्र के रायड़ दिवारा गांव के पास निकली यमुना नदी में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। उरई से पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त जितेंद्र कुमार के रूप में की। दरोगा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया कि वह दो भाई थे, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या आत्महत्या में उलझी पुलिस, तनाव में था दरोगा
परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी की शाम जितेंद्र कुमार घर आ गए थे। जब पिता ने उससे पूछा कि छुट्टी लेकर आए हो तो उसने बताया कि छुट्टी नहीं मिली है। वह घर चला आया है। थोड़ी देर बाद वह घर से निकलने लगा तो उन्होंने पूछा तो उसने बताया कि वह घूमने जा रहा है, कुछ देर बाद लौट आएगा। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। फोन करने पर एक बार बात हुई तो बताया कि वह आ रहा है। लेकिन इसके बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वह घर आया था तो तनाव में दिख रहा था। पुलिस उसकी हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed