{"_id":"6670932144b2a0f2f50de924","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-near-a-culvert-under-suspicious-circumstances-orai-news-c-224-1-ori1001-116059-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालात में पुलिया के पास मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालात में पुलिया के पास मिला अधेड़ का शव
Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार पुलिया के पास सोमवार को संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बंगरा मार्ग पर सुढ़ार पुलिया के पास कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी परशुराम वर्मा (45) का शव सोमवार को पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस के साथ सीओ राम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना के चलते या अधिक शराब पीने से हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी राजकुमारी अपनी पुत्री के साथ मोहल्ले के ही एक युवक के साथ लगभग 15 वर्ष पूर्व चली गई थी तथा उसी के साथ रह रही हैं। पत्नी ने पुत्री का विवाह भी कर दिया। पत्नी व बेटी के छोड़कर चले जाने के कारण वह टूट गया था और गुमसुम रहता था। वह एक होटल में काम कर जीवन-यापन कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ा भाई लखन मौके पर पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सीओ रामसिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।