फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a middle aged man was found in a house near the canal

Jalaun News: नहर के पास बनी कोठी में मिला अधेड़ का शव

Sat, 27 Jul 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 27 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle aged man was found in a house near the canal
एट/उरई। अधेड़ का शव नहर के पास बनी कोठी में पड़ा मिला। वह घर से मजदूरी करने के लिए दो दिन पहले निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एट थाना के आंबेडकर नगर निवासी रमेश चंद्र अहिरवार (55) का शव शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के बिरासनी के पास स्थित नहर के समीप बनी कोठी में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं पहुंचे। परिजनों से खोजबीन की पर पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनका शव पड़ा मिला है। बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। उसकी मौत से पत्नी सूरज देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पास से जहर के खाली पैकेट मिले हैं, जिससे अनुमान है कि उसने जहर खाकर जान दी है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed