फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a mentally ill woman was found in a field in a semi-nude state

Jalaun News: अर्द्धनग्न अवस्था में खेत में मिला मानसिक बीमार महिला का शव

Wed, 04 Sep 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 04 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a mentally ill woman was found in a field in a semi-nude state
कालपी (जालौन)। एक दिन से लापता मानसिक बीमार महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों ने महिला का शव पड़ा देख पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस संग पहुंचे और महिला की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर ली है। महिला मानसिक रूप से बीमार थी, महिला के शरीर में कई जगह चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला का शव मंगलवार सुबह खेत में अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ा मिला। कुछ लोग जब खेत के पास पहुंचे तो शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस व अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला की शादीशुदा थी। लेकिन मानसिक रूप से बीमार होने के चलते वह मायके में ही रह रही थी। घर पर वह व उसका पिता ही रहते थे। मां देवर के साथ बाहर रहकर मजदूरी करती है। सोमवार को वह बिना बताए घर से निकल गई थी। पहले पति के छोड़ देने पर उसकी दोबारा शादी करवाई गई थी। लेकिन मानसिक रूप से बीमार होने के चलते उसके दूसरे पति ने भी उसे छोड़ दिया था। सोमवार रात तक जब वह घर नहीं आई तो पिता ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव पड़ा मिलने की सूचना पर पहुंचे पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।





कालपी कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि महिला के शव के पास शराब के पाउच मिले हैं, इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि महिला की मारपीट के बाद हत्या की गई है। दुष्कर्म के आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed