फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a farmer was found near a tube well under suspicious circumstances

Jalaun News: संदिग्ध हालात में नलकूप के पास मिला किसान का शव

Wed, 30 Oct 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 30 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found near a tube well under suspicious circumstances
सिरसाकलार। खेत पर पानी लगाने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में नलकूप के पास पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान है कि किसान की सांप के डसने से मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिम्हारा कासिमपुर गांव निवासी कुंवर सिंह पाल (40) सोमवार रात चुर्खी थाना क्षेत्र में स्थित अपने खेत में लगे नलकूप से पानी लगाने गया था। सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका शव नलकूप के पास पड़ा था। जिसे देखकर कोहराम मच गया। बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि सांप के डसने से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत से पत्नी प्रभा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed