फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bike went out of control and fell into the ravine on the bridge, one lost his life.

Jalaun News: पुल पर गड्ढे से बेकाबू होकर खड्ड में गिरी बाइक, एक की जान गई

Wed, 27 Mar 2024 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The bike went out of control and fell into the ravine on the bridge, one lost his life.
मुहम्मदाबाद। उरई-कोटरा मार्ग स्थित चिल्ली क्षतिग्रस्त पुल से बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी बाबू (25) सोमवार शाम अपने दोस्त जालौन कोतवाली क्षेत्र के भिटारा निवासी सचिन (22) के साथ कोटरा गया था। काम निपटाने के बाद वह उरई लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डकोर थाना क्षेत्र के चिल्ली के क्षतिग्रस्त पुल के पास पहुंची तभी एक गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित होकर बाइक खड्ड में गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां बाबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


हादसों के बाद भी नहीं बन पा रहा पुल
मुहम्मदाबाद। पुल पर हो रहीं दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों को क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी है। इसलिए वह लोग प्रांतीय खंड द्वारा क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर बनाए गए बाईपास के रास्ते से आते-जाते हैं। लेकिन इस मार्ग से गुजरने वाले नए वाहन चालकों को पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। जिससे दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोगों ने लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन पूर्णतया बंद किया जाए, जिससे लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

उरई-कोटरा मार्ग स्थित पुल के निर्माण का स्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन रोकने के लिए पूर्व में पुल के दोनों ओर मिट्टी डलवाई गई थी। इसके अलावा लो-हाइट गार्डर भी लगाए गए थे। जिन्हें अज्ञात लोगों ने हटा दिया है। अब फिर से गैंग लगाकर मिट्टी, झाड़-झंखाड़ आदि से मार्ग पूर्णतया बंद किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त पुल पर वाहनों की रोकथाम के लिए जल्द ही पुल के दोनों ओर रात्रि में चमकने वाले संकेतक भी लगाए जाएंगे। -.नंदकिशोर, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed