फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The benefits of the schemes reached the characters in every situation: DM

पात्रों तक हरहाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ : डीएम

Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The benefits of the schemes reached the characters in every situation: DM
कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम रवा में बुधवार को जनचौपाल लगाकर डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों के पेंच कसते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं। डीएम डीएम चांदनी सिंह ने एमएलसी रमा आरपी निरंजन के स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की। बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

एमएलसी रमा आरपी निरंजन के गृह ग्राम रवा में डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर, गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बिना किसी भेदभाव के सरकार कार्य कर रही है और सभी पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं के लिए पंचायत में तैनात पंचायत सहायक को अपनी प्रार्थनापत्र देकर समस्या का समाधान करा सकते हैं। पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड आदि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत सहायक की सेवाएं जरूर लें। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग व किसान सम्मान निधि योजना स्वयं सहायता समूह आदि के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने आवासों की समीक्षा की और पीएम आवास योजना के दो लाभार्थियों ऊदल सिंह व सुशीला को प्रमाणपत्र और आवासों की चाभियां दीं। इस दौरान पीडी शिवाकांत द्विवेदी, डीपीआरओ अवधेश सिंह, एसडीएम केके सिंह, सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, तहसीलदार आलोक कटियार, नायब तहसीलदार राहुल यादव, डीएसओ अनूप तिवारी, बीएसए सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक रामशंकर छानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सहायक को दी शाबाशी
कोंच। रवा गांव में लगी जन चौपाल में डीएम ने न केवल अधिकारियों को ठीक से काम करने की ताकीद की बल्कि अच्छा काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई। गांव की पंचायत सहायक शिखा पटेल को अपने काम के प्रति सजग रहते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए डीएम ने उनकी पीठ थपथपाई और प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed