फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The answer given by the heat as soon as hand pumps, drinking water depth problem

गर्मी आते ही हैंडपंपों ने दिया जवाब, पीनी के पानी की समस्या गहराई

Tue, 05 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The answer given by the heat as soon as hand pumps, drinking water depth problem
रामपुरा के सुल्तानपुरा गांव में खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। इसके साथ ही गांव, नगर क्षेत्र में पानी की समस्या गहराने लगी है। जनपद के ऊमरी, माधौगढ़ व रामपुरा में काफी समय से खराब पडे़ हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मर्तबा जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियाें ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया, लेकिन अब
विज्ञापन


तक हुआ कुछ नहीं। ग्रामीणों ने डीएम संदीप कौर से हैंडपंप सही कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। बताते चलें कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। मंगलवार को तेज गति से गर्म हवाएं भी चलीं। मौसम के इस तेज बदलाव से पानी की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या गंभीर होने लगी है। ऊमरी प्रतिनिधि के अनुसार
विज्ञापन


नगर पंचायत केे अलावा इससे जुडे़ नावर, लिड़ऊपुरा, लिटावली, मानपुरा, धूता समेत अन्य गांवों में हैंडपंप काफी समय से खराब पडे़ हैं। ग्रामीण नवाब सिंह, गोविंद, शीलू सेंगर, वीरेंद्र, जीतेश आदि का कहना है कि कई मर्तबा इस समस्या से जलनिगम के अफसरों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, तहसील दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन


में शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस है। माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार गालमपुरा, सूपा, बिरिया, करमरा, महोई, सिउलवा, खरैला, उदनपुरा, हिम्मतपुरा, मींगनी, मड़ा समेत इत्यादि इलाकों में अभी से पानी का संकट नजर आने लगा है। ग्रामीण बलीराम, किशुन कुमार, रामबिहारी का कहना है कि गर्मी आते ही गांवों में पानी संकट शुरू हो गया है। जो

हैंडपंप लगे हैं, वह खराब हैं। अगर जल्द ही हैंडपंप ठीक न हुए तो भीषण गर्मी में स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों को दूरदराज के इलाकों से पानी भरकर लाना पड़ता हैं। इसी तरह रामपुरा क्षेत्र से जुडे़ गांव सुल्तानपुरा, जायघा समेत इत्यादि गांव में हैंडपंप के खराब होने की वजह से पानी संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि इस समस्या का


समाधान कराया जाए। इस संबंध में एसडीएम प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप के खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। इस बारे में जल संस्थान के अफसरों से बात कर खराब हैंडपंपों का सर्वे कराया जाएगा और  उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed