फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The administrative team got the measurement done in the case of acquisition near Bundelkhand Express.

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास अधिग्रहण के मामले में प्रशासनिक टीम ने कराई पैमाइश

Thu, 26 Sep 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The administrative team got the measurement done in the case of acquisition near Bundelkhand Express.
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास गाटा संख्या 3072 का कुछ रकबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत किया गया था। एडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने रकबे का निरीक्षण कर जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास जमीन का निरीक्षण किया गया। अफसरों के मुताबिक, गाटा संख्या 3072 भूदान यज्ञ समिति के नाम से दर्ज है। पूर्व में 44 पट्टे काश्तकारों को दिए गए थे। 16 पट्टे किन्हीं कारणों से निरस्त किए गए थे। इसमें तीन काश्तकारों को दूसरे रकबे में पट्टे दिए गए थे। शेष 25 पट्टों पर किसान खेती कर रहे हैं। इन्हीं पट्टों का कुछ रकबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए भी अधिग्रहीत हुआ था। जिसका मुआवजा किसानों को नहीं मिला है। टीम ने कामता, संतोष, रामबाबू, गोधन, धनीराम, कैलाशरानी, भैयालाल, छिग्गे, अयोध्या प्रसाद, संतराम समेत 22 काश्तकारों के नाम से मुआवजे के लिए पड़ताल की। इस दौरान एसडीएम नेहा ब्याडवाल, तहसीलदार शेर बहादुर, नायब तहसीलदार राहुल यादव, लेखपाल अमित कुमार, इंस्पेक्टर शशिकांत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed