फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused was accused of beating

दरोगा पर लगाया पिटाई का आरोप

Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The accused was accused of beating
रामपुरा। युवक ने दरोगा पर पिटाई का आरोप लगाया है। बताया कि एक विवाद में समझौते के नाम पर थाने के दरोगा ने रुपये मांगे। इनकार करने पर उसे बेल्ट से पीटा है। युवक ने मामले की शिकायत सीएम के पोर्टल पर और एसपी को पत्र भेजकर की है। वहीं थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि थाने में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कन्हैया मिश्रा ने शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को मोहल्ले के आपसी विवाद को लेकर थाने के एक दरोगा ने उसे बुलाया और दूसरे पक्ष से समझौता करा दिया। इसके बाद दोबारा थाने आने को कहा और दस हजार रुपये की मांग कर दी। आरोप है कि इनकार करने पर दरोगा ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। कन्हैया के मुताबिक उसने मामले की शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन

उधर, संवाद न्यूज एजेंसी माधौगढ़ के अनुसार, हरौली में दो युवकों ने किसी बात को लेकर युवक की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि तहरीर आ गई जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के गांव हरौली निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बाहर खड़े थे।गांव निवासी बॉबी पुत्र कोमल, संजय पुत्र हरनाम सिंह शराब में धुत होकर आए गालीगलौज देने के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed