फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused ran away from the court premises by dodging the police

Jalaun News: पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से भागा आरोपी

Sun, 20 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 20 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The accused ran away from the court premises by dodging the police
कोंच (जालौन)। कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा आरोपी पुलिस को चकमा देकर परिसर से भाग गया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अश्विनी तिवारी ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात पंचानन चौराहे के समीप कोंच नगर निवासी पवन यादव उर्फ बंजारा को एक किलो 120 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। पुलिस पवन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने के लिए शनिवार को कोर्ट ले गई थी। जहां पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया। पवन के खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं और वह शातिर किस्म का अपराधी है। एसपी ईरज राजा ने बताया कि कोतवाली के उप निरीक्षक संजय सिंह पाल आरोपी को कोर्ट ले जा रहे थे। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। कैदी को लाने वाली पुलिस टीम के खिलाफ भी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed