फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The accused had threatened the mother not to kill her, the innocent child remained scared for a month

Jalaun News: आरोपी ने दी थी मां को जान से न मारने की धमकी, एक माह तक डरी रही मासूम

Tue, 02 Sep 2025 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The accused had threatened the mother not to kill her, the innocent child remained scared for a month
फोटो 36- आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
उरई। 46 दिन में दुष्कर्म की सजा पाने वाले मामले में यह बात सामने आई थी कि मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी मां को जान से मार देगा। इस पर एक माह तक मासूम दर्द को सहती रही। जब उसे असहनीय दर्द उठा तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम को पेट में दर्द हुआ तो उसने रोते हुए मां को बताया। इस पर उसकी मां उसे कोंच डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसके गुप्तांग में चोट है। मां ने जब किशोरी से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि अनिल ने उसके साथ गलत काम किया है। रोते हुए मासूम ने बताया था कि आरोपी ने उससे कहा था कि अगर किसी को बात बताई तो उसकी मां को मार देंगे। इस पर परिजन आरोपी को पकड़कर घर ले आए थे। उसे मासूम के सामने बैठाकर पूछताछ की। इस पर मासूम ने बताया कि वह उसे मोबाइल के बहाने किचिन में ले जाता था और उसके साथ गंदा काम करता था। मासूम के साथ हुई दरिंदगी की घटना से लोगों में आक्रोश था। लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन






परिजन बोले, सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी मिलेगा न्याय
मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 46 दिन में आरोपी को सजा सुना दी गई। इस पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी को इतनी जल्दी न्याय मिल जाएगा। इसमें पुलिस प्रशासन के साथ सभी ने उनका सहयोग किया है। बता दें कि कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद छह गवाहों को पेश किया गया था। जिसमें जिरह के बाद पता चला कि आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर उसे सजा सुना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed