फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The 2.5 km Akodhi-Harishankari canal route is in a dilapidated condition.

Jalaun News: ढाई किमी का अकोढ़ी-हरिशंकरी नहर मार्ग जर्जर

Tue, 30 Dec 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The 2.5 km Akodhi-Harishankari canal route is in a dilapidated condition.
आटा। अकोढ़ी से हरिशंकरी नहर को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। करीब ढाई किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह फैली गिट्टी और गहरे गड्ढे हर समय हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन जर्जर सड़क के कारण यात्रा जोखिम भरी हो गई है। अकोढ़ी, बारा, गढ़ा, कुसमरा, इमिलिया, अमीसा, परासन, कहटा और सुनहेटा गांव के ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क बीते तीन वर्षों से उखड़ी पड़ी है, लेकिन अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। गड्ढों की अधिकता के चलते दोपहिया वाहन सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। इससे चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अकोढ़ी गांव से नरुआ पुल तक सड़क का अधिकांश हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति इतनी खराब है कि एंबुलेंस चालक भी इस मार्ग से मरीजों को ले जाने में कतराते हैं। आपात स्थिति में मरीजों को लंबे वैकल्पिक मार्गों से ले जाना पड़ता है। इससे समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। बारिश और ठंड के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

अमीसा के रविंद्र पाल ने बताया कि सड़क पर चलना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। परासन के राजेश और कुसमरा के मलखान सिंह ने कहा कि गिट्टी और गड्ढों के कारण वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। कहटा के धर्मेंद्र कुमार ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।



वर्जन
सड़क को मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

अतुल पाल, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed