फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   tet me 1347 gairhajir

टीईटी में 1347 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
tet me 1347 gairhajir
उरई। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राइमरी और जूनियर स्तर की अलग-अलग पालियों में हुई। प्राइमरी स्तर की परीक्षा 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 899 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जबकि जूनियर स्तर की परीक्षा में 448 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1347 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 21763 परीक्षार्थी रहे।
विज्ञापन

शहर में टीईटी के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई। डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, डीआईओएस भगवत पटेल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। परीक्षा पूरी सख्ती के साथ सीसी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले सभी अभ्यर्थियों की जांच की गई और उनके पहचानपत्र और अंतिम परीक्षा का प्रमाणपत्र भी देखा गया।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सीसी कैमरे, दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा तीन सचल दल की निगरानी में परीक्षा हुई। एनआईओएस द्वारा अध्ययनरत डीएलएड की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। एक दो जगह ऐसे छात्रों ने परीक्षा दे दी है। इसकी सूचना परीक्षा नियामक को भेज दी गई है। परीक्षा के बाद कापियों को सील बंद करके स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। डीआईओएस ने बताया कि अब कापियां परीक्षा नियामक कार्यालय प्रयागराज को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति प्राइमरी स्तर जूनियर स्तर
कुल परीक्षार्थी 14406 7357
उपस्थित रहे 13507 6909
गैरहाजिर रहे 899 448
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed