फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Testimony on the 20th in the case of attempted rape of an innocent child.

Jalaun News: मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गवाही 20 को

Tue, 30 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Testimony on the 20th in the case of attempted rape of an innocent child.
उरई। थाना डकोर क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक से दुष्कर्म के प्रयास के चर्चित मामले में विशेष न्यायालय में सोमवार को निर्धारित गवाही नहीं हो सकी। न्यायालय ने अब मामले में गवाही के लिए 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

दिवाली पर 21 अक्तूबर 2025 की रात बालक के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। खोजबीन के दौरान बच्चे की चप्पलें आरोपी के घर के बाहर मिली थीं। आरोप है कि परिजन घर के अंदर पहुंचे तो बालक वहां मिला। मामले में आरोपी युवक पर बालक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 28 अक्तूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

पूर्व सुनवाई में पीड़ित बालक के पिता के गवाह के रूप में न्यायालय में उपस्थित हुए थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे घटना, बच्चे की तलाश, आरोपी के घर तक पहुंचने की परिस्थितियों तथा पुलिस को सूचना देने के संबंध में विस्तृत जिरह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश राजीव सिंह की अदालत में चल रही है। सोमवार को गवाही नहीं हो पाने के कारण न्यायालय ने अगली गवाही के लिए 20 जुलाई की तिथि नियत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed