फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tension of mental patients is increasing, medicines are being prescribed from outside

Jalaun News: मनोरोगियों की बढ़ रही टेंशन, बाहर की लिखी जा रहीं दवाएं

Fri, 15 Aug 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tension of mental patients is increasing, medicines are being prescribed from outside
उरई। मेडिकल कॉलेज में मनोरोगियों की टेंशन कम होने के बजाए बढ़ रही हैं। क्योंकि डॉक्टर सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। यह दवाएं एक हजार रुपये से अधिक की पहुंच रही हैं। सरकारी अस्पताल में भी मरीजों को इलाज के नाम पर भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। डॉक्टर की माने तो वो जो दवाएं लिख रहे हैं, वह कॉलेज में नहीं है, जबकि प्राचार्य का कहना है कि जेनेरिक दवाएं लिखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि एक भी पर्चे में अंदर की दवा नहीं लिखी जा रही है। टीम का एक सदस्य पर्चा लेकर डॉक्टर के पास गया और बताया कि उन्हें नींद नहीं आ रही। रात को भयानक सपने आते हैं तो डॉक्टर ने बताया कि करीब 15 दिन की दवाई खानी पड़ेगी। दवाई बाहर से लेनी पड़ेगी। दवाई लिखवाने के बाद पर्चा लेकर दवा वितरण कांउटर पर पहुंचे तो पता चला कि जो दवाई पर्चे में लिखी हैं वह वहां नहीं हैं। इसके बाद डॉक्टर से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि प्रबंधन द्वारा कोई भी दवाई उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे बाहर की दवाई लिखनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मनोरोग डॉक्टर के पास प्रतिदिन ल्रभग सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। हर मरीज को डॉक्टर करीब एक हजार से अधिक की दवा लिखते हैं। लोगों का कहना है कि दवाओं में कमीशन सेट होता है, जो आसानी से पहुंच जाता है। साथ ही यह दवाई शहर के अन्य किसी मेडिकल स्टोर में भी नहीं मिलती हैं, उसके लिए एक ही मेडिकल स्टोर का चयन किया जाता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर अपनी मर्जी से बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। कई बार इसके लिए उन्हें रोका भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed