{"_id":"65f0aee950acc76af90fbcc5","slug":"ten-players-selected-at-divisional-level-for-hostelten-players-selected-at-divisional-level-for-hostel-orai-news-c-224-1-ori1001-112068-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छात्रावास के लिए मंडल स्तर पर दस खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छात्रावास के लिए मंडल स्तर पर दस खिलाड़ी चयनित
Wed, 13 Mar 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
उरई। मंडल स्तर पर भी जिले के खिलाड़ी खूब खेले। इसके बाद उनका चयन प्रदेश के लिए हुआ। जो जल्द प्रदेश स्तर पर खेल कर छात्रावास के लिए चुने जाएंगे।
खेल निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए पिछले गुरुवार को शहर के इंदिरा स्टेडियम में जिले के 15 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। इसमें दस खिलाड़ी मंडल के लिए चुने गए थे। उनका ट्रायल मंडल स्तर पर आठ से दस मार्च को झांसी में हुआ। इसमें से दस खिलाड़ी प्रदेश स्तर के लिए चुने गए। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि क्रिकेट में मोहसिन रजा, स्वेत गुबरेले, मोहमद आरिफ का चयन हुआ।
एथलेटिक्स में विशाल सोनी, कृष्ण कुमार मिश्र, दिव्यांशी राज पाल हैंडबॉल में आनंद और हर्ष वर्धन और तैराकी में दिव्यांशी, विक्रम वेद, गोपालजी मिश्र का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों को 13 मार्च यानि कि आज से 16 मार्च तक ट्रायल देने के लिए जाना होगा। हर खेल का अलग-अलग जगह ट्रायल होगा। क्रिकेट का ट्रायल ग्रीन पार्क कानपुर में होगा। एथलेटिक्स का आगरा, तैराकी का मेरठ व हैंडबॉल का अयोध्या में प्रदेश स्तरीय ट्रायल आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी इन ट्रायल में पास होते हैं। उनका चयन अब छात्रावास के लिए होगा। जो वहीं रहकर अपने खेलों को सीख सकते हैं।