फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ten houses caught fire due to short circuit, loss of thirty lakhs

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से दस घरों में लगी आग, तीस लाख का नुकसान

Sat, 08 Mar 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ten houses caught fire due to short circuit, loss of thirty lakhs
कदौरा। शॉर्ट सर्किट से चतेला गांव में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दस घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख गांव में खलबली मच गई। लोग अपना सामान घरों से खाली करने लगे। सूचना के दो घंटे बाद भी दमकल के न पहुंचने से लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर समय से दमकल टीम पहुंच जाती तो शायद इतना बड़ा नुकसान न होता। आग से करीब दस घर और एक मुर्गी फार्म जला है। आग से करीब तीस लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचा और जांच की।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव में कब्रिस्तान के पास से निकले बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे गांव के निवासी नफीस के घर में आग लग गई। लोगों ने जब आग की लपटों को उठता देखा तो आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल टीम को इसकी सूचना दी। लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची और आग ने गांव के ही आले मोहम्मद के मुर्गी फार्म, शबनम, मुबीना, शेख रहमत, रियाज शेख, फैयाज शेख, चिद्दू शेख, बफाती, जान मुहम्मद के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के लोग अपने घरों से सामान खाली करने लगे। करीब दो घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभी लोगों की गृहस्थी का सामान जल गया था। मुर्गी फार्म में मौजूद करीब एक हजार मुर्गियां भी पूरी तरह से जल गईं। प्रधान मुहम्मद आवेश ने बताया कि जानकारी देने के बाद भी दमकल टीम दो घंटे तक नहीं पहुंची इससे और घरों में आग लगी है। आग से एक बाइक भी जली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुशील कुमार, सीओ अवधेश सिंह, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।


दमकल टीम के न पहुंचने से हो गई बड़ी घटना
कदौरा। ग्रामीणों की मानें तो करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट हुआ तो आग ने सबसे पहले नफीस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग लगी देख इसकी जानकारी दमकल टीम के साथ पुलिस को दी। लेकिन पुलिस तो पहुंच गई। लेकिन टीम नहीं पहुंची इससे आग बढ़ती चली गई और कई लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed