{"_id":"58dd53034f1c1bc30463e388","slug":"ten-bigha-crops-burnt-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से दस बीघा फसल जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दस बीघा फसल जली
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानाें पर खेतों में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणाें में रोष है। तीन किसानाें की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई है।
विज्ञापन
गोहन थाना के गांव ईटाें निवासी उमेश त्रिपाठी और शिवनाथ के खेतों के बगल में भूसा बनाने की मशीन चल रही थी। उससे निकली चिंगारी से किसानाें के खेताें में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर पहुंचे किसानाें ने दमकल कर्मियाें को जानकारी दी और आग बुझानी शुरू की। ग्रामीणाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दोनाें किसानाें को आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। दमकल न पहुंचने से किसानाें में आक्रोश है। उधर, कोंच कोतवाली के गांव सतोह में गुरुवार की दोपहर खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे किसान रमेशचंद्र की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। दो दिन पहले इसी गांव में पहले भी तार टूटने से फसल जल चुकी है। बावजूद अब तक बिजली विभाग ने तार बदलने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन