फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Temporary police station opened for security on Bundelkhand Expressway

ुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए खोला गया अस्थाई थाना

Wed, 27 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Temporary police station opened for security on Bundelkhand Expressway
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में स्थित एक्सप्रेसवे के टोल के पास अस्थाई थाना खोला गया है। इसमें पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही दो वाहन गश्त के लिए दिए गए हैं, जो जिले में पड़ने वाले एक्सप्रेसवे की सीमा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे और हर आने जाने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जालौन जनपद के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कैथेरी टोल के पास यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए अस्थाई थाना खोला गया है। जिसमें एक थानाध्यक्ष, पांच उपनिरीक्षक, दो मुंशी सहित लगभग साठ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो एक्सप्रेसवे से निकलने वाले वाहनों के यात्रियों व वाहन चालकों की मदद के साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखेंगे। एक्सप्रेसवे की निगरानी के लिए जनपद से थाना को दो पुलिस वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। जो किसी भी समस्या या दुर्घटना के समय क्विक टाइम में मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद कर सकें। थाना पर मौजूद पुलिसकर्मियों की 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थाई थाना खोला गया है, जिसे बाद में स्थाई कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
112 नंबर डायल करने पर तुरंत मिलेगी सहायता
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जालौन पुलिस की दो गाड़ियां चौबीसों घंटे यात्रियों की सुरक्षा में उपलब्ध रहेंगी। यात्री व वाहन चालक को कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed