फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   temple,cricket,team,run,win

गीधन की खोड़ ने हिम्मतपुरा को हराकर जीता टूर्नामेंट

Tue, 14 Jun 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
temple,cricket,team,run,win
हरौली में विजयी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। हरौली गांव में मंदिर प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गीधन की खोड़ ने जीता। फाइनल मैच में हिम्मतपुरा को 11 रन से हराया।
विज्ञापन

गीधन की खोड़ के कप्तान प्रदीप भदौरिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 93 रन बनाए। इसमें गौरव सिंह 43 रन नाबाद बनाए। रब्बू ने16 रन बनाए। धीरेंद्र व छोटू सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। विमल व गौरव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हिम्मतपुरा की टीम 82 रनों पर सिमट गई। इसमें दीपेंद्र सिंह ने 19, छोटू ने 12 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गौरव सिंह, मैन ऑफ द सीरीज सौरभ सिंह को मिला। विजेता टीम को 5100 रुपये नकद एवं शील्ड, उपविजेता टीम को 3100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में छिपी प्रतिभाएं निखरती है। पुरस्कार वितरण में पार्थ सिंह, धीरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed