फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tehsil divided into five zones and 45 sectors

Jalaun News: तहसील को पांच जोन व 45 सेक्टरों में बांटा

Mon, 13 May 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 13 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tehsil divided into five zones and 45 sectors
जालौन। लोकसभा चुनाव में तहसील क्षेत्र के 248 बूथों पर 2,11,998 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तहसील को पांच जोन व 45 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रशासन क्रिटिकल 21 बूथों समेत सभी बूथों पर उपलब्ध जनसुविधाओं की पूर्ण करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र स्थित दो विधानसभा क्षेत्रों में 248 मतदेय स्थल हैं। इनमें कालपी विधानसभा क्षेत्र में 147 व उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र में 101 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कालपी विधानसभा में आठ व उरई जालौन विधानसभा में 13 बूथों को क्रिटिकल बूथ के रूप चयनित किया गया है, जबकि बर्नेबल बूथ कालपी में एक व जालौन में दो चयनित किए गए। तहसील क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। इसमें कालपी क्षेत्र को तीन व उरई जालौन को दो जोन में बांटा गया है। जिनमें पांच मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र को 45 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें कालपी को 27 व जालौन को 18 सेक्टर में बांटा गया है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत छह मई को मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। नई मतदाता सूची में कालपी विधानसभा में कुल एक लाख 21 हजार 659 मतदाता हैं जिसमें 65 हजार 850 पुरूष, 55 हजार 805 महिलाएं व चार थर्ड जेंडर के मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई जालौन विधानसभा में 90 हजार 339 मतदाता हैं जिसमें 48 हजार 470 पुरूष, 41 हजार 868 महिलाएं व एक थर्ड जेंडर मतदाता है। नगर क्षेत्र में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पर नगर क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इस बार तहसील क्षेत्र के 248 बूथों में से 130 बूथों पर ऑनलाइन वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए फोर्स चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जो 13 मई से आना शुरू हो जाएगा। उनके ठहरने के लिए जालौन नगर व कुठौंद समेत विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed