{"_id":"5e04f9698ebc3e87d0130632","slug":"teenager-murdered-by-slitting-throat-near-drain-orai-news-knp534607757","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के पास गला रेतकर किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के पास गला रेतकर किशोर की हत्या
विज्ञापन
मृतक मासूम अजहर की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा इलाके में गुरुवार सुबह नौ साल के किशोर की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में किशोर घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया। एसपी का कहना है कि फिलहाल परिजन किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। फोरेंसिक, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड टीमों की मदद ली जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
बघौरा निवासी शादी ब्याह में वेटर का काम करने वाले मजहर का नौ साल का बेटा अजहर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास घर से दस रुपये लेकर बिस्कुट लेने निकला था, कुछ देर बाद ही अजहर खून से सराबोर होकर घर के भीतर दौड़ता हुआ घुसा, उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार किया गया था, जिससे लगातार खून बह रहा था। अजहर की हालत देख मां शबाना और बहन मंताशा चीख पड़ी, आनन फानन में अजहर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कालेज ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच में पता लगा कि घर से कुछ दूर सुनसान नाले के किनारे ही किसी ने अजहर के साथ वारदात को अंजाम दिया। नाले से लेकर घर तक जगह जगह पर उसके खून के छीटें भी पुलिस व फोरेंसिक टीम को मिले। पुलिस के हाथ नाले के पास ही एक ब्लेड भी मिला है, जिससे माना जा रहा है कि उसे ही वारदात में प्रयुक्त किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा अजहर अक्सर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान से चीज समान लेने जाता था न जाने गुरुवार को कैसे वह घर और दुकान के बीच स्थित नाले के पास पहुंच गया और कोई उसकी जान का दुश्मन बन बैठा। अजहर के तीन बड़े भाई और एक बहन भी है, वह घर में सबसे छोटा था। एसपी का कहना है कि कातिल कोई भी हो, टीमें लगी है, जल्द ही उसे पकड़ भी लिया जाएगा। देर शाम डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी।- फोटो : ORAI