फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager jumps into Yamuna river after quarrel with elder sister

Jalaun News: बड़ी बहन से विवाद के बाद किशोरी यमुना नदी में कूदी

Fri, 09 May 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 09 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumps into Yamuna river after quarrel with elder sister
सिरसाकलार। बड़ी बहन से विवाद के बाद किशोरी घर से निकलकर यमुना नदी पर पहुंच गई। जहां उसने नदी किनारे चप्पल उतारकर छलांग लगा दी। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। चरवाहों ने बताया कि एक किशोरी नदी में कूदी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई। लेकिन कुछ पता नहीं चला है। एसडीएम का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी किसान गिरेंद्र सिंह दोहरे बुधवार दोपहर औरैया गए थे। घर में पत्नी विनीता देवी व पुत्री संध्या देवी (16) व सोनी (14) थीं। किसी बात पर संध्या व सोनी में विवाद हो गया। इसके बाद सोनी गुस्से में घर से निकलकर गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित यमुना नदी में पहुंच गई। देर शाम तक सोनी जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान इंदल निषाद को दी और उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान नदी किनारे जानवर चराने गए चरवाहों ने बताया कि एख किशोरी नदी में कूदी थी। पुलिस को उसकी चप्पल भी नदी किनारे मिलीं हैं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरों की मदद किशोरी की नदी में तलाश शुरू कराई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विनय मौर्या ने बताया कि किशोरी की खोजबीन के लिए बाहर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। वहीं किशोरी का पता न चलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed