फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager dies of burns

किशोरी की जलने से मौत

Thu, 01 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Thu, 01 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of burns
शालिनी पाल। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़र में संदिग्ध हालात में एक किशोरी की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इसी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


 शहर कोतवाली के गांव गढ़र निवासी शालिनी पाल शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज में कक्षा ग्यारवीं की छात्रा थी। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे स्कू ल से घर लौटी। किसी बात को लेकर उसे मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर वह रसोई में गई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


आग का गोला बनकर वह यहां, वहां भागने लगी। यह देख मां ने उस पर कंबल डालकर आग बुझाई। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल जेपी यादव का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनाें के मुताबिक, मां की डांट से क्षुब्ध होकर आग लगाई है। वह पड़ताल कर रहे है जांच के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शहर कोतवाली के ही मुहल्ला रामनगर निवासी एक 16 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणाें के चलते बुधवार रात करीब दस बजे अपने कमरे में लगे हुक से लटकर फांसी लगा ली। परिजनाें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत कोतवाल का कहना है कि परिजनाें ने उन्हें सूचना नहीं दी है। वह मौके पर पुलिस भेजकर मामले की जांच करवा रहे हैं। अगर मामला संदिग्ध हुआ, तो परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की  जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed