फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager dies after Maurang filled truck overturns, family members block it

Jalaun News: मौरंग भरा ट्रक पलटने से किशोर की मौत, परिजनों ने जाम लगाया

Sat, 11 May 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after Maurang filled truck overturns, family members block it
कालपी (जालौन)। मौरंग खदान में ट्रक पलटने से उसके ऊपर चढ़कर मौरंग को बराबर कर रहे किशोर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने संचालक पर नाबालिग की मौत के बाद मौरंग में शव दबाने का आरोप लगाकर झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। जिससे दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी छोटे निषाद का 17 वर्षीय पुत्र प्रकाश निषाद मौरंग खदान पर चार माह से मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह एक ट्रक पर चढकर फावड़े से मौरंग को बराबर कर रहा था। तभी पहिया मिट्टी में धंसने से ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में लदी मौरंग गिरी और प्रकाश उसमें दब गया। खदान पर काम कर रहे कर्मचारियों को एक घंटे बाद इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जेसीबी से उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के बाद खदान संचालक और उसमें मौजूद कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने फावड़े की मदद से प्रकाश को निकाला। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की मौत के बाद उसे मौरंग में दफन करवा दिया है और शव केे मिलने के बाद उसे गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह कोतवाली पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया और उन्होंने झांसी कानपुर हाईवे को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से करीब हजारों की संख्या में वाहन खड़े रहे। लेकिन लोगों ने किसी को नहीं निकलने दिया। जाम लगने से करीब पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। निकले की कोशिश में तीन वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।



महिलाओं ने नहीं मिकलने दिए वाहन
कालपी। नाबालिग की मौत के मामले में परिजनों ने झांसी कानपुर हाईवे दुर्गा मंदिर के पास जाम लगा दिया। जिससे करीब दो घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कराते लग गई। जाम में महिलाओं की संख्या अधिक थी। जिससे उन्होंने किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया। इस दौरान दो घंटे तक मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी रही। प्रशासन ने परिजनों से अनुरोध किया तब जाकर उन्होंने एंबुलेंस व रोजवेज को निकलने दिया।




वर्जन



मजदूर की मौत ट्रक के पलटने से उसमें दबकर होने से हुई है। फिर भी जांच की जा रही है। जो भी जांच में आएगा। कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। डॉ. देवेंद्र पचौरी, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed