फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager caught fishing on river Yamuna, police engaged in search

यमुना नदी पर मछली पकड़े गया किशोर डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager caught fishing on river Yamuna, police engaged in search
महेबा। मछली पकड़ने गया किशोर अचानक तेज पानी आ जाने पर डूब गया। वहां आसपास काम कर रहे लोगों ने किशोर को डूबता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची लेकिन देर रात कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी कल्लू का 15 वर्षीय पुत्र दीपक बुधवार शाम यमुना नदी पर मछली पकड़ने गया था। क्योंकि जलस्तर बढ़ने से नदी में काफी मछलियां आ गईं हैं। जिसके चलते आसपास के गांव के दर्जनों लोग मछलियों को पकड़ने के लिए मिट्टी के टीलों में जाल बांधकर मछली पकड़ते हैं। इसी के चलते दीपक भी टीले के किनारे खड़े होकर मछलियां पकड़ने लगा तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गया और पानी बढ़ने से मिट्टी का टीला धंस गया। जिसके चलते दीपक उसकी चपेट में आकर पानी में डूब गया। वहां साथ में मछलियां पकड़ लोगों ने शोरगुल मचाया और किशोर की तलाश की पर किशोर का कोई पता नहीं चला। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से किशोर की बहुत तलाश की पर किशोर का गुरुवार शाम तक कुछ पता नहीं चला। किशोर की डूबने की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया की कल्लू की पत्नी चार माह पहले कल्लू को छोड़कर चली गई थी वह अपने दो बच्चों के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed