{"_id":"6a076dbe3e2d85f2660a11dd","slug":"teenage-girl-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-truck-mother-injured-orai-news-c-12-knp1031-1524909-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत, मां घायल
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चौरासी गुंबद के पास विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। युवक अपनी मां व बहन को लेकर ननिहाल जा रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
कदौरा थानाक्षेत्र के करमचंदपुरवा गांव निवासी तौहीद खान (20) शुक्रवार को मां फातिमा बेगम (45) और छोटी बहन रोजी (16) को बाइक से लेकर श्याम नगर पुखरायां कानपुर देहात स्थित ननिहाल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुबंद के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने रोजी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फातिमा बेगम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि तोहीद बाल-बाल बच गया। सीओ एके सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।