फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenage girl raped, police kept her waiting for three days and then wrote the report

Jalaun News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने तीन दिन टरकाया, फिर लिखी रिपोर्ट

Tue, 17 Jun 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped, police kept her waiting for three days and then wrote the report
कोंच। किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस तीन दिन तक परिजनों को टरकाती रही। वहीं, युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट भी की। मामला तूल पकड़ने लगा तो रविवार रात पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी मौके से फरार है।
विज्ञापन


नदीगांव के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 10 मई को परिजन पड़ोस के गांव में त्रियोदशी में शामिल होने गए थे। इस दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में थी। एक युवक उसके घर पहुंचा और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात जब परिजन लौटे तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

11 मई को परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और भगा दिया। पीड़ित घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों को थाने जाने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने किशोरी के परिजनों संग मारपीट की। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने रविवार की शाम आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मारपीट में आरोपी के भाई रोहित के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि हमारे संज्ञान में जैसे ही मामला आया तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी है। अगर परिजन आरोप लगा रहे हैं तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed