फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Team reviewed women hospital

टीम ने लिया महिला अस्पताल का जायजा

Sat, 08 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 08 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Team reviewed women hospital
निरीक्षण करतीं क्वालिटी इंश्योरेंस टीम। - फोटो : अमर उजाला
उरई।
विज्ञापन

क्वालिटी इंश्योरेंस टीम (कायाकल्प) ने शुक्रवार को महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। टीम ने साफ-सफाई और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत क्वालिटी इंश्योरेंस टीम ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का जायजा लिया। सबसे पहले टीम बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे गई। टीम ने बच्चों के इलाज में बरती जाने वाली सावधानियों को देखा। इसके बाद पैथालॉजी की ओर रुख किया। यहां महिलाओं की जांच और साफ सफाई का निरीक्षण किया।  एक-एक उपकरण देखे। इसके बाद ओपीडी का निरीक्षण किया। टीम ने लेबर रूम का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं और साफ सफाई की जानकारी ली। टीम में ललितपुर जिला अस्पताल के डॉ. सुभाष पटैरया, डॉ. नंदलाल यादव और क्वालिटी कंसलटेंट अरुण कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी यादव, डॉ. एनके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
तीन चरण में होता है निरीक्षण
जिला क्वालिटी कंसलटेंट के नेतृत्व में तीन चरणों में अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। पहले चरण में इंटरनल एसिसमेंट के तहत अस्पताल केे अधिकारी निरीक्षण करते हैं। इसमें 70 फीसदी अंक मिलने पर अन्य जिले से डाक्टरों को निरीक्षण के लिए भेजा जाता है। इसे पियर एसिसमेंट कहते हैं। इसमें 70 फीसदी अंक मिलने पर प्रदेश स्तरीय टीम अस्पताल का निरीक्षण करती है। इसे एक्सटर्नल एसिसमेंट कहते हैं। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को दूसरे चरण का पियर एसिसमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट...
प्रथम स्थान पर आने वाले अस्पताल को मिलेगा इनाम
इस योजना केे अंतर्गत प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने वाले अस्पताल को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले अस्पताल को 30 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले अस्पताल को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 70 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाले सभी अस्पतालों को तीन, तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।


इनसेट...
पुरस्कार की राशि मरीजों पर होगी खर्च
शासन द्वारा पुरस्कार में दी गई राशि का 75 फीसदी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर अस्पताल प्रशासन खर्च कर सकेेगा। 25 फीसदी की धनराशि अस्पताल के कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी।


जिला पुरुष अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक
जिला क्वालिटी कंसलटेंट अरुण कुमार ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल ने दूसरे चरण की जांच में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर लिए हैं। अब यहां जल्द ही प्रदेश स्तरीय टीम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed