{"_id":"5e5fabf78ebc3ec5492bdc67","slug":"team-resolves-complaints-after-reaching-the-spot-orai-news-knp5484493193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने मौके पर पहुंचकर किया शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने मौके पर पहुंचकर किया शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
कदौरा में कार्यकर्ताओं से बात करते समाधान की टीम
- फोटो : ORAI
ब्लाक क्षेत्र से एक ही मामले की बार-बार आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने जन सुनवाई टीम को मौके पर भेज शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण किया।
नायाब तहसीलदार ने बुधवार को राजेश पाल व खंड शिक्षाधिकारी की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने ब्लाक क्षेत्र के आटा व भभुआ के ग्रामीणों ने समाधान दिवस में नाला व चकरोड पर कब्जे की शिकायत की थी। इस पर बुधवार को टीम ने गांव में पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही समाधान पोर्टल में की गई शिकायतों का निस्तारण किया।
नायाब तहसीलदार राजेश पाल व खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर दिया है। साथ ही कब्जेदारों को हटाकर सख्त चेतावनी दी है, अगर दोबारा शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीम में अवर अभियंता सभापति सहित राजस्व कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनका निस्तारण सही नहीं हुआ है।
अधिकारी व कर्मियों पर आरोप लगता था। इस पर समाधान पोर्टल के तहत पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करेगी। फिर हाल ब्लाक की चयनित सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।