फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers have not been paid for 14 months, appeal to SDM

Jalaun News: शिक्षकों को 14 माह से वेतन नहीं, एसडीएम से लगाई गुहार

Fri, 03 Nov 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers have not been paid for 14 months, appeal to SDM
कोंच। नगर के अनुदानित महाविद्यालय मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में कार्यरत स्ववित्त पोषित शिक्षकों व कर्मचारियों ने 14 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत एसडीएम से की। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों ने गुरुवार को एसडीएम को संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार अभिनव तिवारी को दिया। इसमें कहा कि प्रबंध समिति का चुनाव न हो पाने से तत्कालीन डीएम ने प्रबंध समिति के अन्य मदों में व्यय करने पर रोक लगा दी है, जबकि प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष द्वारा अनुदानित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल हस्ताक्षरित करने को वैध माना गया था।
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रबंधक के हस्ताक्षर द्वारा वेतन दिया जाता है। उक्त आदेश के कारण सभी स्ववित्त पोषित कर्मियों को 14 माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके सामने जीवन निर्वाह का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शिकायतीपत्र में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्यमणि, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. निखिल, मनीषा अग्रवाल, अक्षय नाथ, सरताज खान, श्रद्धा चौरसिया, हरिमोहन पाल, दीपक सचान, राम अनुग्रह सिंह, अभिनय कुमार, गोविंद वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed