फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers gave memorandum to BSA, warning of picketing

Jalaun News: शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers gave memorandum to BSA, warning of picketing
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें चार सितंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, जिला मंत्री नरेश निरंजन की अगुवाई में बीएसए को दिए ज्ञापन में बताया कि एक वर्ग शिक्षकों की छवि तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहा है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक लगातार काम कर रहे हैं, फिर भी उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में शासन और प्रशासन स्तर से उदासीनता बरती जा रही है। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, वेतनमान लगाने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
इन समस्याओं के निदान के लिए सरकार से कई बार अनुरोध कर चुके है, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। इसके विरोध में 4 सितंबर को बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन




बीएसए कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
जालौन। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक और ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र निरंजन ने बताया कि पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक चार सितंबर को अपरान्ह ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बीएसए कार्यालय उरई में धरना प्रदर्शन करेंगे। 18 सूत्री मांगों पर सरकार की उदासीनता के विरोध में शिक्षक संघ आंदोलनरत है। यदि जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन से बात नहीं बनी तो प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर राजधानी लखनऊ में आंदोलन की रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed