फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teacher's arrest before departure

विस कूच से पहले शिक्षकों की गिरफ्तारी

Tue, 18 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 18 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teacher's arrest before departure
पुलिस लाइन में वित्तविहीन शिक्षक बाहर निकालते। - फोटो : अमर उजाला

उरई। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों के लखनऊ में विधानसभा घेराव को विफल करने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात जिले से दर्जनों शिक्षकों की गिरफ्तारी की है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने बैठक कर इसे सरकार की विफलता करार दिया है।

विज्ञापन


माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेशीय आह्वान पर वित्तविहीन शिक्षकों ने 18 जुलाई को विधानसभा का घेराव कर मांगों को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया था। आंदोलन को विफल करने के लिए प्रशासन ने जिले के कई शिक्षक नेताओं की सोमवार रात में गिरफ्तारी कराकर नजरबंद कर दिया। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। सोमवार को शिक्षकों नेताओं ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षक नेता दीपक  पांडेय ने कहा कि प्रशासन का यह कदम बेहद निंदनीय है। सरकार का यह कदम बताता है कि वह शिक्षकों के आंदोलन से डर गया है। प्रशासन ने जिस तरह की शक्ति शिक्षकों पर दिखाई है वह किसी अपराधी के साथ भी नहीं दिखाई जा सकती।  शिक्षकों को दो-दो लाख के निजी मुचलके के बाद छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षक डरने वाले नहीं हैं और अपने आंदोलन को जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed